मंडलकारा में कैदी को जला देने के मामले में सूचक ने दी गवाही

छपरा(कोर्ट) : 16 वर्ष पूर्व मंडलकारा में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे एक कैदी के शरीर पर केमिकल डालकर आग लगा देने के मामले में पीड़ित ने कोर्ट में अपनी गवाही दर्ज करायी. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम बीरेंद्र कुमार मिश्रा के न्यायालय में चल रहे इस मामले के सत्रवाद 210/17 के सूचक […]
छपरा(कोर्ट) : 16 वर्ष पूर्व मंडलकारा में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे एक कैदी के शरीर पर केमिकल डालकर आग लगा देने के मामले में पीड़ित ने कोर्ट में अपनी गवाही दर्ज करायी. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम बीरेंद्र कुमार मिश्रा के न्यायालय में चल रहे इस मामले के सत्रवाद 210/17 के सूचक व पीड़ित मोहन बहेलिया को अभियोजन ने साक्ष्य के लिए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया. जहां सूचक ने अपनी गवाही दर्ज करवायी. विदित हो कि मंडलकारा में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे मोहन ने 17 अगस्त, 2002 को सीजेएम कोर्ट में एक परिवाद दर्ज कराया था, जिसमें कारापाल कृपाशंकर पांडे, उप कारापाल विनोद सिंह, गुमटी जमादार लक्ष्मण सिंह और तत्कालीन जेलर को आरोपित बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










