सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 33 गिरफ्तार; 262 लीटर अवैध शराब जब्त

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे में 12 शराब कारोबारी समेत 33 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 12 शराब कारोबारी, 8 वारंटी समेत कुल 33 अभियुक्त गिरफ्तार हुए.

विज्ञापन

सारण: जिले में अपराध नियंत्रण और शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए सारण पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है. इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पिछले 24 घंटे के दौरान जिलेभर में चलाए गए अभियान में पुलिस ने 12 शराब कारोबारियों और 8 वारंटियों सहित कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की गई.

शराब कारोबारी, वारंटी और अन्य आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए 33 अभियुक्तों में 12 शराब कारोबारी, 8 वारंटी, 9 शराब के नशे में पकड़े गए व्यक्ति, हत्या के प्रयास के एक, अपहरण के एक, आर्म्स एक्ट के एक तथा धोखाधड़ी के एक आरोपी शामिल हैं.

262.26 लीटर अवैध शराब बरामद

विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 262.26 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. बरामद शराब में 257 लीटर देशी शराब, 4 लीटर स्प्रिट और 1.26 लीटर विदेशी शराब शामिल है.

दो अपहृत महिलाएं, एक व्यक्ति और दो बाइक भी बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने दो अपहृत महिलाओं, एक अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया. इसके अलावा दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं.

यातायात अभियान में 57,500 रुपये का जुर्माना

यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 45 वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों से 57,500 रुपये जुर्माना वसूला.

अभियान लगातार रहेगा जारी : एसएसपी

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों, वारंटियों और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी.

एक नजर में कार्रवाई

  • कुल गिरफ्तार अभियुक्त : 33
  • शराब कारोबारी : 12
  • वारंटी : 8
  • शराब के नशे में गिरफ्तार : 9
  • हत्या के प्रयास के आरोपी : 1
  • अपहरण के आरोपी : 1
  • आर्म्स एक्ट का आरोपी : 1
  • धोखाधड़ी का आरोपी : 1
  • बरामद अवैध शराब : 262.26 लीटर
  • बरामद अपहृत महिलाएं : 2
  • बरामद अपहृत व्यक्ति : 1
  • बरामद बाइक : 2
  • वाहन जांच : 45
  • वसूला गया जुर्माना : ₹57,500

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Md Ayub

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन