मसौढ़ी में बस के धक्के से बाइक सवार सिपाही की मौत

Updated at : 25 Jun 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी में बस के धक्के से बाइक सवार सिपाही की मौत

मसौढ़ी : रविवार की दोपहर पटना-गया एनएच- 83 स्थित थाना के गोपालपुर मठिया गांव के पास बस व बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय सिपाही की मौके पर ही मौत हो गयी . वह रविवार को अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने गया जिला के बाराचट्टी जा रहा था […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : रविवार की दोपहर पटना-गया एनएच- 83 स्थित थाना के गोपालपुर मठिया गांव के पास बस व बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय सिपाही की मौके पर ही मौत हो गयी . वह रविवार को अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने गया जिला के बाराचट्टी जा रहा था . मृतक सिपाही रंजन कुमार गौरीचक थाना के अलावलपुर गांव निवासी जयचंद सिंह का पुत्र था . पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, उक्त बस को जब्त कर थाने ले गयी .

घटना के बाद मृतक का शव बाइक सहित बस के नीचे जा फंसा था . बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला . जानकारी के मुताबिक गया के बाराचट्टी थाना में सिपाही के पद पर स्थापित रंजन कुमार कुछ दिनों से छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था . उसे सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी . इस वजह से वह एक दिन पहले ही रविवार को बाइक से ड्यूटी के लिए एनएच 83 के रास्ते गया जा रहा था . इसी बीच मसौढ़ी थाना के गोपालपुर मठिया गांव के पास सामने से आ रही जय माता दी नामक मिनी बस से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में सिपाही रंजन की मौत हो गयी . घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर बस को जब्त कर लिया . हालांकि, इस बीच चालक फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन