सात दिन शेष, िसर्फ साढ़े सात फीसदी गेहूं की खरीदारी

छपरा (सदर) : अब जबकि गेहूं अधिप्राप्ति की तिथि महज 7 दिन शेष बची है. सारण जिले में निर्धारित लक्ष्य छह हजार मिट्रिक टन का महज 7.5 फीसदी ही अधिप्राप्ति हो पायी है, जो 463.9 मिट्रिक टन है. बता दें कि एक अप्रैल से धान की खरीद का कार्य शुरू हुआ था. सारण जिले में […]
छपरा (सदर) : अब जबकि गेहूं अधिप्राप्ति की तिथि महज 7 दिन शेष बची है. सारण जिले में निर्धारित लक्ष्य छह हजार मिट्रिक टन का महज 7.5 फीसदी ही अधिप्राप्ति हो पायी है, जो 463.9 मिट्रिक टन है. बता दें कि एक अप्रैल से धान की खरीद का कार्य शुरू हुआ था. सारण जिले में सरकार के द्वारा विभिन्न 20 प्रखंडों में कुल 323 पैक्स तथा 20 व्यापार मंडल में से 20 को गेहूं अधिप्राप्ति के लिए चयनित किया गया, जिनमें से महज सात पैक्स एवं व्यापार मंडलों ने ही गेहूं की अधिप्राप्ति की. जबकि निर्धारित लक्ष्य का 20 फीसदी अर्थात दो करोड़ 81 लाख 9 हजार रुपये सरकार ने गेहूं अधिप्राप्ति के लिए कैश क्रेडिट स्वीकृत की थी. जो गेहूं अधिप्राप्ति की गयी है उसकी कीमत 80 लाख 48 हजार 665 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




