आरा-छपरा पुल पर बालू लदा ट्रक हाइवा से टकराया

Updated at : 22 Jun 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
आरा-छपरा पुल पर बालू लदा ट्रक हाइवा से टकराया

डोरीगंज(छपरा) : आरा-छपरा पुल पर ओवरटेकिंग के दौरान बालू लदा एक ट्रक हाइवा से टकरा गया. इस घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान चालक व खलासी कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. घटना गुरुवार की सुबह 7 बजे की बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन कोईलवर से बालू लोड […]

विज्ञापन

डोरीगंज(छपरा) : आरा-छपरा पुल पर ओवरटेकिंग के दौरान बालू लदा एक ट्रक हाइवा से टकरा गया. इस घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान चालक व खलासी कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. घटना गुरुवार की सुबह 7 बजे की बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन कोईलवर से बालू लोड कर आ रहे थे. बालू लदा हाइवा ट्रक से आगे चल रहा था, तभी आरा-छपरा पुल के मध्य पीछे चल रहे ट्रक ने हाइवा को ओवरटेक कर निकलना चाहा. इस क्रम में ट्रक हाइवा से टकरा गया.

थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों वाहनों के चालक व खलासी सुरक्षित हैं. दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन