निर्माण में विरोध की सूचना पर आमी मंदिर पहुंचे एसडीओ, तेज हुआ काम

Updated at : 21 Jun 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माण में विरोध की सूचना पर आमी मंदिर पहुंचे एसडीओ, तेज हुआ काम

दिघवारा/सोनपुर : प्रखंड के अंबिका भवानी मंदिर आमी में सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर मंदिर के उत्तरी छोर पर अवस्थित फुलवारी के हरे पेड़ों को काटने को लेकर स्थानीय लोगों ने तीसरे दिन बुधवार को अपना विरोध जताया. हालांकि प्रशासन के सामने उनलोगों की एक नहीं चली. कुछ लोगों के विरोध के चलते लगातार तीसरे दिन […]

विज्ञापन

दिघवारा/सोनपुर : प्रखंड के अंबिका भवानी मंदिर आमी में सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर मंदिर के उत्तरी छोर पर अवस्थित फुलवारी के हरे पेड़ों को काटने को लेकर स्थानीय लोगों ने तीसरे दिन बुधवार को अपना विरोध जताया. हालांकि प्रशासन के सामने उनलोगों की एक नहीं चली. कुछ लोगों के विरोध के चलते लगातार तीसरे दिन भी मंदिर परिसर पुलिस छावनी में बदला दिखाई पड़ा. प्रशासन के द्वारा उक्त स्थल पर गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए नींव डलवाने के दौरान आस्थावान श्रद्धालुओं ने मां अंबिका सती उद्यान के हरे-भरे पेड़ों को काटने को लेकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के धार्मिक न्यासों के अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने डीएम को लिखे पत्र का हवाला देते हुए कार्य को शुरू नहीं करने की बात करते हुए गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का विरोध किया लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली.

कई बार नोक-झोंक की स्थिति भी आयी मगर पदाधिकारियों ने हर बार उग्र लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया. बाद में स्थानीय लोगों द्वारा कार्य में विरोध की सूचना मिलने पर सोनपुर एसडीओ सुधीर कुमार दोपहर बाद मंदिर परिसर पहुंचे और अपनी उपस्थिति में जेसीबी से बगीचे को साफ कराया और फिर से काम प्रारंभ हो सका. एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि डीएम के आदेश पर कार्य शुरू हुआ है और इस कार्य में अनावश्यक रूप से विरोध करने वालों के

खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई होगी. उन्होंने स्थानीय लोगों को समझाते हुए कहा कि हर आदमी इस कार्य में सहयोग करे ताकि मंदिर व इसके आसपास की सुंदरता को बढ़ाया जा सके. इस अवसर पर दिघवारा सीओ जावेद आलम, सोनपुर इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह, नगर पंचायत दिघवारा के ईओ शंकर प्रसाद थानाध्यक्ष सतीश कुमार, एसआई उमेश्वर कुमार सिंह समेत कई थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

न्यास पर्षद ने डीएम को लिखा पत्र, जताया एतराज
बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के धार्मिक न्यासों के अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने पत्रांक 409 के माध्यम से डीएम सारण को प्रेषित पत्र में बताया है कि मां अंबिका महारानी मंदिर आमी न्यास पर्षद में निबंधित एक सार्वजनिक न्यास है जिसके प्रबंधन के लिए सारण प्रमंडल के आयुक्त की अध्यक्षता में गठित न्यास समिति कार्यरत है. पर्षद को सूचना मिली है कि स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा मंदिर के बगीचे के हरे पेड़-पौधों को काटा जा रहा है जिससे स्थानीय भक्तों में आक्रोश है.
पर्षद की पूर्वानुमति के बिना मंदिर की संपत्ति का रूपांतरण अवैध व विधि विरुद्ध कार्य है. इसकी जांच करा न्यास हित में आवश्यक कार्रवाई की जाये और पर्षद को भी इसकी सूचना दी जाये. बता दें कि मां सती उद्यान श्रद्धालुओं के आस्था भाव से जुड़ा स्थल है और फुलवारी के पेड़-पौधों के काटे जाने से स्थानीय श्रद्धालुओं में नाराजगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन