जेपीयू ने रिकॉर्ड टाइम में जारी किया बीएड का रिजल्ट
Updated at : 12 Jun 2018 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

परीक्षा के बाद मात्र 10 दिनों में परिणाम घोषित छपरा : कई वर्षों से शैक्षणिक अराजकता व सत्रों की अनियमितता का दंश झेल रहे जेपी िववि की फिजा अचानक से बदलने लगी है. परीक्षा विभाग ने बीएड सत्र 2017-19 प्रथम वर्ष परीक्षा का परिणाम मात्र नौ दिनों में घोषित कर विवि के इतिहास में एक […]
विज्ञापन
परीक्षा के बाद मात्र 10 दिनों में परिणाम घोषित
छपरा : कई वर्षों से शैक्षणिक अराजकता व सत्रों की अनियमितता का दंश झेल रहे जेपी िववि की फिजा अचानक से बदलने लगी है. परीक्षा विभाग ने बीएड सत्र 2017-19 प्रथम वर्ष परीक्षा का परिणाम मात्र नौ दिनों में घोषित कर विवि के इतिहास में एक रिकॉर्ड बनाया है. इस परीक्षा के लिए चार मई से फॉर्म भरे गये थे. प्रायोगिक परीक्षा 13 मई से 15 मई और सैद्धांतिक परीक्षा 17 मई से 30 मई तक जगदम कॉलेज छपरा तथा डीएवी कॉलेज सीवान में आयोजित हुई थी. परीक्षा में छपरा,
सीवान तथा गोपालगंज स्थित बीएड कॉलेजों के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा में 96 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पायी है. इसके पहले भी सत्र 2015-17 फाइनल ईयर की परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी हुआ था. यह परीक्षा 10 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच निर्धारित थी. पहले दिन की परीक्षा भारत बंद के कारण स्थगित करनी पड़ी थी जिस कारण 23 अप्रैल तक परीक्षा संचालित हुई.
बीएड परीक्षा के लिये ऑनलाइन भरा जा रहा फॉर्म : छपरा. बीएड सत्र 2016-18 अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. छपरा, सीवान तथा गोपालगंज के बीएड कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राएं jpuresults.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरने के बाद उसकी छायाप्रति कॉलेज में सत्यापित करानी होगी जिसके बाद ही फॉर्म स्वीकृत किया जायेगा.
अंतिम वर्ष के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का शुल्क 2445 रुपये निर्धारित किया गया है. परीक्षा फॉर्म के साथ पूर्व की परीक्षा का अंकपत्र, प्रवेशपत्र तथा पंजीयन पत्र संलग्न करना आवश्यक है. बगैर पंजीयन के यदि किसी भी छात्र का फॉर्म सत्यापित किया गया तो उसकी जवाबदेही संबंधित कॉलेज के प्राचार्य व फार्म सत्यापित करने वाले अधिकारी की होगी. छात्रों को फॉर्म के साथ 75 प्रतिशत उपस्थिति का प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा. परीक्षा शुल्क कुलसचिव या परीक्षा नियंत्रक जयप्रकाश विश्वविद्यालय के नाम से जारी बैंक ड्राफ्ट के द्वारा जमा किया जायेगा. फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित है.
पीजी व स्नातक का रिजल्ट भी आयेगा रिकॉर्ड टाइम में
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने प्रभात खबर से हुई विशेष बातचीत में बताया कि कुलपति के मार्गदर्शन में विवि का माहौल बदल रहा है. मई में संपन्न हुई स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा जिसमें लगभग 30 हजार छात्रों की सहभागिता रही है, उसका परिणाम भी रिकॉर्ड टाइम में दिया जायेगा.
युद्धस्तर पर मूल्यांकन का कार्य जारी है. प्रायोगिक परीक्षायें पिछले सप्ताह ही पूरी हुई हैं. ऐसे में जून के तीसरे सप्ताह में परिणाम प्रकाशित करने की पूरी कोशिश की जा रही है. वर्तमान में चल रहे पीजी फर्स्ट व थर्ड सेमस्टर का परीक्षा परिणाम भी जून के अंतिम सप्ताह में आ जायेगा.
की प्रायोगिक परीक्षायें 19 से 23 जून तक होंगी.
क्या कहते हैं कुलपति
यह एक छोटी सी सफलता है. हमें कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना है, जिसके लिए प्रयास जारी है. जेपीयू की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो सकें. इसके लिए हम संकल्पित हैं.
प्रो हरिकेश सिंह, कुलपति, जेपीयू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




