ePaper

सारण : बहन को सौतन बनाने से इनकार करने पर पिता और भाई ने पीटा, दो बच्चों की मां है पीड़ित महिला

Updated at : 10 Jun 2018 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
सारण : बहन को सौतन बनाने से इनकार करने पर पिता और भाई ने पीटा, दो बच्चों की मां है पीड़ित महिला

छपरा : बहन को सौतन के रूप में स्वीकार नहीं करने पर दो बच्चों की मां को उसके ही पिता और भाई ने रविवार को जमकर पिटाई कर दी. घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. घटना जिले के खैरा थाने के खैरा भट्ठी गांव की है. जानकारी […]

विज्ञापन

छपरा : बहन को सौतन के रूप में स्वीकार नहीं करने पर दो बच्चों की मां को उसके ही पिता और भाई ने रविवार को जमकर पिटाई कर दी. घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. घटना जिले के खैरा थाने के खैरा भट्ठी गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा भठ्ठी की रुखसाना खातून का निकाह मढौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव के मो फिरोज से हुआ था. घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि फिरोज शराबी किस्म का है. वह अक्सर मारपीट करता था. दो बच्चे होने के बाद वह एक दिन मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद मायके आकर रहने लगी. वहीं, पीड़िता रुखसाना के पिता इब्राहिम अपनी दूसरी बेटी का निकाह भी फिरोह के साथ करने के लिए कहने लगा. इस पर पीड़िता ने विरोध किया. पीड़िता का कहना है कि उसका शौहर फिरोज उसकी देखभाल नहीं करता है और खाना-पीना तक नहीं देता है. साथ ही शराब पीने के लिए रुपये की मांग भी करता है. ऐसे में वह अपनी छोटी बहन की जिंदगी बरबाद नहीं कर सकती. पीड़िता द्वारा शौहर से छोटी बहन का निकाह किये जाने का विरोध करते ही उसके भाई और पिता उस पर टूट पड़े और मार-पीट कर घायल कर दिया. पीड़िता के मुताबिक, उसके पिता का कहना है कि छोटी बहन का निकाह करने के लिए उसके पास रुपये नहीं है. इसलिए दोनों बहन फिरोज की बेगम के रूप में रहो.

फिलहाल मामले में घायल पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. वह अस्पताल में अकेले ही पड़ी है. खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. बताया जाता है कि उसे गंभीर आंतरिक चोट है. सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के चिकित्सक डॉ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को गंभीर आंतरिक जख्म है. हालांकि, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन