हत्या मामले में युवक का गंडक नदी में िमला शव

Updated at : 02 Jun 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले में युवक का गंडक नदी में िमला शव

मकेर : भाई ने अपने सहोदर छोटे भाई की हसुली से काट कर हत्या कर शव को पांच लोगो के साथ मिल कर गंडक नदी में फेंक सपरिवार फरार हो गये थे. पुलिस ने चार दिन बाद शव को गंडक नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मालूम हो की बाघाकोल गांव […]

विज्ञापन

मकेर : भाई ने अपने सहोदर छोटे भाई की हसुली से काट कर हत्या कर शव को पांच लोगो के साथ मिल कर गंडक नदी में फेंक सपरिवार फरार हो गये थे. पुलिस ने चार दिन बाद शव को गंडक नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मालूम हो की बाघाकोल गांव के चमरटोली में मंगलवार की संध्या नागेंद्र राम के दो पुत्र के बीच पैसा का झगड़ा हो रहा था. झगड़े में बड़ा भाई मिंटू राम ने छोटे भाई की तार छेवने वाली हंसुली से काट कर हत्या कर दी और शव को पांच लोगों ने मिल कर बोरे में बंद कर गंडक नदी में फेंक दिया. जबकि पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गयी हंसुली को बथान से बरामद कर लिया था.

पुलिस चार दिनों से शव की बरामदगी के लिए क्षेत्र के विभिन्न हिस्से के साथ दियारा के खर-पतवार गंडक नदी के क्षेत्रों में खाक छान रही थी कि शुक्रवार की सुबह बाढीचक गांव के सामने नदी से शव होने की शंका हुई. नदी में चौकीदार के सहयोग से देखा गया शव को बोरे में बालू बांध कर नदी में फेंका गया था. जिसे पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने बताया कि थाने के चौकीदार ओमप्रकाश मांझी के बयान पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिनमें हत्यारा भाई मिंटू राम, मिंटू के पिता नागेन्द्र राम, चाचा बाबूलाल राम, सिपाही राम, लालन राम को नामजद किया है. पुलिस ने आरोपित चाचा बाबूलाल राम को गिरफ्तार कर थाने लायी है. अन्य चारों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन