विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज

छपरा(कोर्ट). मायके से मोटरसाइकिल मांग कर नहीं लाने के कारण शादी के चार माह महीने बाद ही ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव के साथ घर से फरार हो जाने का एक मामला सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है. मामले को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा निवासी मणिलाल साह की […]
छपरा(कोर्ट). मायके से मोटरसाइकिल मांग कर नहीं लाने के कारण शादी के चार माह महीने बाद ही ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव के साथ घर से फरार हो जाने का एक मामला सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है. मामले को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा निवासी मणिलाल साह की पत्नी व मृतका की मां सरस्वती देवी ने दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने अपनी पुत्री मधु देवी के पति बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया निवासी दीपक कुमार उसके पिता प्रदुम्न साह मां बसंती देवी समेत अन्य परिजनों को आरोपित बनाया है. अपने आरोप में कही है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 6 फरवरी 2018 को दीपक के साथ की थी.
शादी के कुछ माह बाद उनलोगों ने पुत्री पर मायके से एक मोटरसाइकिल मांग कर लाने का दबाव देने लगे. जिसको लेकर वे लोग उसे प्रताड़ित भी करने लगे, जिसकी बेटी द्वारा जानकारी होने पर उसके पिता वहां गये और समझाया कि अभी पैसा नहीं है कुछ समय दीजिए, हम लोग मोटरसाइकिल दे देंगे, लेकिन मेरी बेटी को प्रताड़ित नहीं कीजिए.
वे समझा-बुझाकर अपने काम पर चले गये, तभी 29 मई को उसे फोन आया कि आपकी बेटी के ससुराल वालों ने उसकी रात में हत्या कर दी है और शव के साथ फरार हो गये हैं. जब वह अपने संबंधी के साथ वहां गयी तो घर में ताला मारकर सभी गायब थे. महिला स्थानीय थाने गयीं, परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब उसने कोर्ट में मामला दर्ज कराया है. सीजेएम ने इस मामले को दर्ज करने व एक प्रति एसपी को भेजने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




