सुधीर ने विशाल की गला दबा की थी हत्या

दिघवारा : थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी देवाशंकर सिंह के 10 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाकर मामले का उद्भेदन कर दिया है. वहीं, मुख्य हत्यारे को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेजकर हत्या के कारणों से भी पर्दा उठा दिया है. पुलिस ने हत्या के […]
दिघवारा : थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी देवाशंकर सिंह के 10 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाकर मामले का उद्भेदन कर दिया है. वहीं, मुख्य हत्यारे को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेजकर हत्या के कारणों से भी पर्दा उठा दिया है. पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त सुधीर को सोमवार की रात दिघवारा स्टेशन से उस समय धर दबोचा, जब वह ट्रेन से कहीं भागने का प्रयास कर रहा था. गुप्त सूचना पर त्वरित पहल करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसे स्टेशन परिसर से दबोच लिया. सुधीर की गिरफ्तारी के बाद मामला नहीं बिगड़े इसलिए देर रात उसे दिघवारा पुलिस ने अवतार नगर भेज दिया जहां से उसे छपरा जेल भेज दिया गया. सुधीर की गिरफ्तारी से दिघवारा पुलिस ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




