युवक की मौत के बाद ग्रामीणों व पुिलस में झड़प, सड़क जाम

सोनपुर/दिघवारा : सोनपुर थाना के बजरंग चौक भरपुरा निवासी स्व किशुन महतो के 26 वर्षीय बेटे जग्गू महतो को गुरुवार की देर रात्रि एक अज्ञात अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में इलाज के लिए परिजनों द्वारा पीएमसीएच ले जाया गया. वहां उसकी मौत हो […]
सोनपुर/दिघवारा : सोनपुर थाना के बजरंग चौक भरपुरा निवासी स्व किशुन महतो के 26 वर्षीय बेटे जग्गू महतो को गुरुवार की देर रात्रि एक अज्ञात अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में इलाज के लिए परिजनों द्वारा पीएमसीएच ले जाया गया. वहां उसकी मौत हो गयी.
बाद में आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार की अहले सुबह शव को बजरंग चौक के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया. जाम पर अड़े ग्रामीण मृतक के परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे. लगभग सुबह के 9 बजे सोनपुर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा दल बल के साथ वहां पहुंचे और आक्रोशित लोगों को मनाने का हरसंभव प्रयास किया. इसी बीच पुलिस की सख्ती से लोग भड़क उठे और पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद बचाव में पुलिस को आधा दर्जन से अधिक हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस घटना में ओम नाम के एक युवक के घायल का समाचार है.
इधर, स्थिति को बिगड़ते देख सोनपुर एसडीओ सुधीर कुमार,डीसीएलआर उपेंद्र कुमार पाल,बीडीओ आफताब आलम,सीओ रमाकांत महतो भी सोनपुर,दिघवारा, दरियापुर,परसा, नयागांव, डेरनी आदि थानों की पुलिस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे मगर इनलोगों को आक्रोशित लोगों के आगे कदम पीछे खींचना पड़ा. बाद में स्थानीय पहल के बाद मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




