युवक की मौत के बाद ग्रामीणों व पुिलस में झड़प, सड़क जाम

Updated at : 26 May 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद ग्रामीणों व पुिलस में झड़प, सड़क जाम

सोनपुर/दिघवारा : सोनपुर थाना के बजरंग चौक भरपुरा निवासी स्व किशुन महतो के 26 वर्षीय बेटे जग्गू महतो को गुरुवार की देर रात्रि एक अज्ञात अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में इलाज के लिए परिजनों द्वारा पीएमसीएच ले जाया गया. वहां उसकी मौत हो […]

विज्ञापन

सोनपुर/दिघवारा : सोनपुर थाना के बजरंग चौक भरपुरा निवासी स्व किशुन महतो के 26 वर्षीय बेटे जग्गू महतो को गुरुवार की देर रात्रि एक अज्ञात अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में इलाज के लिए परिजनों द्वारा पीएमसीएच ले जाया गया. वहां उसकी मौत हो गयी.

बाद में आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार की अहले सुबह शव को बजरंग चौक के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया. जाम पर अड़े ग्रामीण मृतक के परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे. लगभग सुबह के 9 बजे सोनपुर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा दल बल के साथ वहां पहुंचे और आक्रोशित लोगों को मनाने का हरसंभव प्रयास किया. इसी बीच पुलिस की सख्ती से लोग भड़क उठे और पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद बचाव में पुलिस को आधा दर्जन से अधिक हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस घटना में ओम नाम के एक युवक के घायल का समाचार है.

इधर, स्थिति को बिगड़ते देख सोनपुर एसडीओ सुधीर कुमार,डीसीएलआर उपेंद्र कुमार पाल,बीडीओ आफताब आलम,सीओ रमाकांत महतो भी सोनपुर,दिघवारा, दरियापुर,परसा, नयागांव, डेरनी आदि थानों की पुलिस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे मगर इनलोगों को आक्रोशित लोगों के आगे कदम पीछे खींचना पड़ा. बाद में स्थानीय पहल के बाद मामला शांत हुआ.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग
मदद के आश्वासन के बाद हटा जाम , सेतु पर छह घंटे तक वाहनों का परिचालन बाधित
सोनपुर एसडीओ ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सरकारी सहयोग का भरोसा दिलाया. तब जाकर आक्रोशित लोग हटे और जाम हट सका. पुलिस ने शव को अपने कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. घटना की बाबत पूछे जाने पर सोनपुर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि गुरुवार की रात्रि बालू माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई से आहत कुछ लोग जामस्थल पर आकर परिजनों को भड़का दिया, जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. उन्होंने गोली लगने से युवक के घायल होने की बाबत पूछे जाने पर कहा कि युवक पत्थर की चोट से चोटिल हुआ है जिसकी स्थिति खतरे से बाहर है. सोनपुर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक के समीप शुक्रवार को मुआवजे की मांग के लिए मृतक के शव के साथ सड़क जाम पर अड़े मृतक के समर्थकों व पुलिस में जमकर झड़प हुई. इस दौरान पुलिस पर स्थानीय लोगों द्वारा पथराव होने से भगदड़ की स्थिति मच गयी, वहीं आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से आधा दर्जन से अधिक हवाई फायरिंग की गयी. स्थिति इतनी भयावह हो गयी कि सोनपुर अनुमंडल के सभी वरीय पदाधिकारियों को अनुमंडल अधीन सभी थानों की पुलिस के साथ मोर्चा संभालना पड़ा. तब जाकर स्थिति काबू में आ सका. हवाई फायरिंग से एक युवक के घायल होने का समाचार मिला है मगर प्रशासन ने न तो हवाई फायरिंग और न ही युवक के गोली से घायल होने की पुष्टि की है. घटना को लेकर जेपी सेतु पर लगभग छह घंटे तक वाहनों का परिचालन बाधित रहा. वहीं छपरा व हाजीपुर की ओर जाने वाली हजारों गाड़ियां कई किलोमीटर तक फंसी रहीं और चिलचिलाती धूप में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन