मारपीट के मामले में पूर्व विधायक पर मामला दर्ज
Updated at : 26 May 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

मेथवलिया की सीता देवी ने पूर्व विधायक जनक सिंह पर लगाया आरोप छपरा(कोर्ट) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया निवासी गजेंद्र साह की पत्नी सीता देवी ने तरैया विधानसभा के पूर्व विधायक जनक सिंह और उनके दो बेटों कुमुद रंजन उर्फ पंकज एवं अशोक सिंह समेत अन्य के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में एक मामला दर्ज […]
विज्ञापन
मेथवलिया की सीता देवी ने पूर्व विधायक जनक सिंह पर लगाया आरोप
छपरा(कोर्ट) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया निवासी गजेंद्र साह की पत्नी सीता देवी ने तरैया विधानसभा के पूर्व विधायक जनक सिंह और उनके दो बेटों कुमुद रंजन उर्फ पंकज एवं अशोक सिंह समेत अन्य के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया है. आरोप में है कि उसके पति ने अपनी जमीन विधायक के हाथों नहीं बेची, जिससे नाराज होकर वे 20 मई की सुबह उसके घर पर वाहन से आये और गाली देते हुए उसके पति को बाहर बुलाया लेकिन पति डरकर नहीं गये तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये. विधायक ने उसके पति को पकड़ उनपर पिस्तौल भिड़ा दी और गाली देने लगे तथा उनके बेटों ने चाकू से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया.
विधायक के कहने पर उनके साथ आये लोग घर में रखे कीमती सामान को उठा कर गाड़ी में रखने लगे, जिसे देख लोगों की भीड़ जुट गयी. सारा कीमती सामान उठाने के बाद विधायक ने घर में आग लगा दी, जिससे बचे सामान भी जल कर राख हो गये. लोगों ने उसके पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया. सीजेएम ने इस मामले को कार्रवाई हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में भेजने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




