अस्पताल में अवैध एंबुलेंस खड़ा करने वालों के खिलाफ होगी प्राथमिकी

छपरा(सारण) : सदर अस्पताल में अवैध एंबुलेंस खड़ा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. इस आशय का आदेश सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह ने दिया है. इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा गया है. अस्पताल की व्यवस्था […]
छपरा(सारण) : सदर अस्पताल में अवैध एंबुलेंस खड़ा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. इस आशय का आदेश सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह ने दिया है. इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा गया है. अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपाधीक्षक ने गुरूवार को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया. उन्होंने अस्पताल परिसर में गंदगी पाये जाने पर आउटसोर्शिंग एजेंसी को नोटिस जारी किया और कहा है कि इसमें सुधार नहीं होने पर एकरारनामा रद्द कर दिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जनरेटर से विद्युत आपूर्ति पर्याप्त नहीं किया जा रहा है जिससे आपातकालीन कक्ष में पंखा नहीं चल रहा है. आउटसोर्शिंग एजेंसी अंग फाउंडेशन के प्रबंधक को दिये गये नोटिस में कहा गया है कि मरीजों को घटिया किस्म का भोजन व नाश्ता की आपूर्ति करने की भी शिकायत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




