मांझी के कटोखर में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प

Updated at : 25 May 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
मांझी के कटोखर में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प

मांझी : थाना क्षेत्र के कटोखर गांव में बीती रात दो पक्षों में बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल गये, जिनमें चार घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. एक ही परिवार के मां-बेटे सहित तीन लोग शामिल हैं. घायलों में धनंजय चौधरी, चिंता देवी, धनु चौधरी तथा शेख नियाज […]

विज्ञापन

मांझी : थाना क्षेत्र के कटोखर गांव में बीती रात दो पक्षों में बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल गये, जिनमें चार घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. एक ही परिवार के मां-बेटे सहित तीन लोग शामिल हैं. घायलों में धनंजय चौधरी, चिंता देवी, धनु चौधरी तथा शेख नियाज का इलाज सीएचसी में कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही कटोखर गांव में सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मांझी थानाध्यक्ष के अलावा रसूलपुर, एकमा, दाउदपुर, रिविलगंज की पुलिस पहुंच कर कर मामले को नियंत्रण में कर लिया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहासुनी को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गये. दोनों पक्षों से करीब आधे घंटे तक ईंट-पत्थर चलते रहे. पुलिस ने इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोगो की पहचान की है, जो इस घटना में शामिल है. घटना के बाद पूरे दिन कटोखर बाजार की दुकानें बंद रहीं. बाजार की एक भी दुकानें नहीं खुली रही. पूरे दिन बाजार पर सन्नाटा परसा रहा. घटना के बाद वहां पुलिस कैंप कर रही है. मामले में गुरुवार की संध्या तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन