राजधानी समेत महत्वपूर्ण ट्रेनों की डुप्लिकेट ट्रेनों का होगा परिचालन

Updated at : 24 May 2018 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
राजधानी समेत महत्वपूर्ण ट्रेनों की डुप्लिकेट ट्रेनों का होगा परिचालन

छपरा(सारण) : पर्व-त्योहार के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए राजधानी, वैशाली, बिहार संपर्क जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों की डुप्लीकेट ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. इस आशय की घोषणा रेलवे प्रशासन द्वारा की गयी है. यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. इसके […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : पर्व-त्योहार के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए राजधानी, वैशाली, बिहार संपर्क जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों की डुप्लीकेट ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. इस आशय की घोषणा रेलवे प्रशासन द्वारा की गयी है. यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. इसके अलावा कई अन्य निर्णय लिया गया है. लंबे समय से ट्रेनों की लेटलतीफी से जूझ रहे यात्रियों को रेलवे एक जुलाई से 10 नयी सुविधाएं देने जा रहा है. स्टेशन के गंतव्य पर पहुंचते ही मोबाइल पर अलार्म बजेगा, जिससे गहरी नींद में सोया यात्री भी उठ जायेगा. रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने सुविधाओं को लागू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

एक जुलाई से यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा, रेलवे ने सुविधा के लिए उठाया कदम
ऑनलाइन बुक करने पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी टिकट प्राप्त किये जा सकेंगे
त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ को देखते हुए महत्वपूर्ण ट्रेनों की डूप्लीकेट गाड़ी चलेंगी
राजधानी और मेल-एक्सप्रेस की तर्ज पर सुविधा ट्रेनों का संचालन शुरू किया जायेगा. प्रीमियम ट्रेनों को बंद किया जायेगा
राजधानी ट्रेन में पेपरलेस टिकट की व्यवस्था होगा. टिकट आपके मोबाइल पर होगा.
तत्काल टिकट रद्द कराने पर यात्री को 50 फीसदी धनराशि वापस की जायेगी.
सुबह 10 से 11 बजे तक एसी कोच के तत्काल टिकट की बुकिंग होगी. 11 से 12 बजे तक स्लीपर कोच की बुकिंग करायी जा सकेगी.
सुविधा ट्रेनों में टिकट वापसी पर 50 फीसदी किराया मिलेगा. एसी-2 में 100 रुपये, एसी-3 में 90 रुपये, स्लीपर में 60 रुपये प्रति टिकट कटेंगे.
डेस्टिनेशन अलर्ट सिस्टम लागू किया जायेगा
डेस्टिनेशन अलर्ट एक तरह की अलार्म सुविधा है. इसे एक्टिवेट करने पर स्टेशन आने से पहले यात्री के मोबाइल पर घंटी बजने लगेगी. घंटी तब तक बजती रहेगी, जब तक यात्री फोन रिसीव नहीं करेगा. फोन रिसीव होने पर यात्री को सूचित किया जायेगा कि आपका स्टेशन आने वाला है. डेस्टिनेशन अलर्ट को एक्टिवेट करने के लिए यात्री को रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करना होगा. भाषा चुनने को सात नंबर डायल करना होगा. पीएनआर नंबर डालना होगा और अलर्ट टाइप करके ओके करेंगे.
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर डेस्टिनेशन अलर्ट अलार्म एक्टिवेट हो जायेगा.
यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की डुप्लिकेट ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है. एक जुलाई से कई नयी सुविधा बहाल किया जायेगा.
अशोक कुमार रेलवे जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन