बंद घर से लाखों के गहने ले उड़े चोर

Updated at : 08 Feb 2018 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
बंद घर से लाखों के गहने ले उड़े चोर

तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया निवासी स्व. जयनारायण सिंह के घर से चोरों ने लाखों के गहने चोरी कर लिये. मिली जानकारी के अनुसार, स्व. श्री सिंह के पुत्र पिंटू कुमार व मिंटू कुमार सपरिवार दिल्ली में रहते हैं. मिंटू दो फरवरी को घर आया था. घर की साफ-सफाई कर ससुराल चला गया.मंगलवार को […]

विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया निवासी स्व. जयनारायण सिंह के घर से चोरों ने लाखों के गहने चोरी कर लिये. मिली जानकारी के अनुसार, स्व. श्री सिंह के पुत्र पिंटू कुमार व मिंटू कुमार सपरिवार दिल्ली में रहते हैं. मिंटू दो फरवरी को घर आया था. घर की साफ-सफाई कर ससुराल चला गया.मंगलवार को पड़ोसी द्वारा मिंटू को मोबाइल पर सूचना दी गयी कि घर का मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई है. मिंटू घर आया तो सामान बिखरा हुआ मिला . चोरों ने घर से सिर्फ सोने व चांदी के गहनों की चोरी की है. कीमती साड़ी, कपड़े, बर्तन की चोरी नही की है. इस संबंध मिंटू कुमार ने तरैया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है.

जिसमें कहा गया है कि घर के मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर चोरों ने अलमारी व बॉक्स पलंग को तोड़कर उसमे रखे गये सोने के दो हार, तीन झुमके, दो चेन, दो मंगलसूत्र, चार अंगूठी, चांदी के छह पायल व 21 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली है. पुलिस मामले जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन