घर में घुसे चोर को गृहस्वामी ने रंगे हाथ पकड़ा पुलिस को सौंपा

Updated at : 07 Feb 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसे चोर को गृहस्वामी ने रंगे हाथ पकड़ा पुलिस  को सौंपा

छपरा(सारण) : नगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर माधो बिहारी लेन मुहल्ले के में चोरी करने की नीयत से घुसे चोर को गृहस्वामी ने रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. घटना सोमवार की रात की है. गिरफ्तार चोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घारू टोला निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र विक्की साह बताया जाता है. […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : नगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर माधो बिहारी लेन मुहल्ले के में चोरी करने की नीयत से घुसे चोर को गृहस्वामी ने रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. घटना सोमवार की रात की है. गिरफ्तार चोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घारू टोला निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र विक्की साह बताया जाता है. नगर थानाध्यक्ष राजीव नयन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गृहस्वामी अमर चौधरी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है

और गिरफ्तार चोर को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात में करीब दो बजे अमर चौधरी के घर में चोरी करने की नियत से विक्की साह घुस गया. इस दौरान गृहस्वामी की नींद खुल गयी और चोर भागने लगा जिसे शोर गुल सुनकर आस पास के लोगों ने पहुंच कर पकड़ लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन