प्रेमिका ने तोड़ा संबंध, तो प्रेमी ने कर दी पुत्र की हत्या

छपरा : प्रेमिका ने संबंध तोड़ लिया, तो नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पांच वर्षीय अबोध बच्चे का अपहरण कर हत्या दी तथा शव को सरयू नदी में फेंक दिया. यह घटना जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिताब दियारा की है. पुलिस ने अपहरण और हत्या करने के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर […]
छपरा : प्रेमिका ने संबंध तोड़ लिया, तो नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पांच वर्षीय अबोध बच्चे का अपहरण कर हत्या दी तथा शव को सरयू नदी में फेंक दिया. यह घटना जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिताब दियारा की है. पुलिस ने अपहरण और हत्या करने के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने बताया कि बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका है. शव की खोज के लिए तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया है कि 23 अक्तूबर को उसने अपने बच्चे का अपहरण किया था और उसी दिन बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव सरयू नदी में फेंक दी. शव नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि बच्चे की मां से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम प्रसंग की जानकारी महिला के पति को हो गयी. इस वजह से महिला ने अपने प्रेमी से संबंध तोड़ दिया जिससे नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दे डाला. आरोपित ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि बच्चे का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर गांव के सामने ही सरयू नदी में फेंक दिया. पुलिस ने कहा कि शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




