मंडल कारा में 12 महिलाओं समेत 26 बंदी कर रहे छठ

Updated at : 25 Oct 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
मंडल कारा में 12 महिलाओं समेत 26 बंदी कर रहे छठ

छपरा (सदर) : विभिन्न अपराधिक या आपसी विवाद में मंडल कारा में बंद सजायफ्ता व विचाराधीन कम से कम 26 महिला व पुरूष बंदी मंडल कारा में चार दिवसीय सूर्य षष्ठी व्रत का अनुष्ठान करने की तैयारी में है. इसे लेकर मंडल कारा का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है. 24 अक्तूबर से […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : विभिन्न अपराधिक या आपसी विवाद में मंडल कारा में बंद सजायफ्ता व विचाराधीन कम से कम 26 महिला व पुरूष बंदी मंडल कारा में चार दिवसीय सूर्य षष्ठी व्रत का अनुष्ठान करने की तैयारी में है. इसे लेकर मंडल कारा का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है.

24 अक्तूबर से शुरू होने वाले अनुष्ठान के दौरान विभिन्न पूजन सामग्रियों की तैयारी के अलावें जेल के अंदर ही भगवान सूर्य को अर्घ्य देने तथा पूजन करने के लिये बंदियों के द्वारा भगवान सूर्य का प्रतीक बनाने के अलावें छोटा तालाब भी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. पुरूष एवं महिला बंदियों वाले इस मंडल कारा में बंद अन्य बंदियों ने भी चाहे किसी भी धर्म के क्यों न हो खुलकर सहयोग करते है. यहां तक की कुछ बंदी अपनी ओर से भी अपने एवं अपने परिजनों के खुशहाल भविष्य के लिये आर्थिक सहयोग देने की तैयारी में है.

कारा में सूर्य षष्ठी व्रत को ले वातावरण पूरी तरह भक्तिमय
जेल के अंदर अस्थायी सूर्य के प्रतीक, तालाब का किया गया निर्माण
कारा में सूर्य षष्ठी व्रत को ले वातावरण पूरी तरह भक्तिमय
जेल के अंदर अस्थायी सूर्य के प्रतीक, तालाब का किया गया निर्माण
व्रत को लेकर मंडल कारा प्रशासन की ओर से की गयी है आवश्यक व्यवस्था
मंडल कारा छपरा में कुल 973 पुरूष तथा 28 महिला बंदी हैं इनमें से 12 महिला बंदी तथा 14 पुरूष बंदी सूर्य षष्ठी व्रत करेंगे. इन महिला बंदियों चार सजायफ्ता में भागीरथी देवी, राजकुमारी देवी, रीता देवी, सुनैना देवी तथा विचाराधीन बंदियों में पुनम देवी, राजांती देवी, कुमारी देवी, सुनिता देवी, रीना देवी, मालती देवी, चंपा देवी, मीरा देवी शामिल है.
इसी प्रकार 14 पुरूष बंदी भी अपने तथा अपने परिवार के खुशहाल भविष्य के लिये छठ पर्व कर रहें है. प्रतिकूल परिस्थितियों में भी इन महिला एवं पुरूष बंदियों व्रत के लिए काफी उत्साह है. खासकर एक ही वार्ड में रहने वाली सभी महिला बंदी दिन या रात खाली छठ पर्व से संबंधित विभिन्न प्रकार के पारंपरिक गीतों को गाकर वातावरण भक्तिमय बनाने में लगी है.
मंडल कारा छपरा अधीक्षक सुभाष प्रसाद के अनुसार सूर्य षष्ठी व्रत महिला एवं पुरूष बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार ही व्रत की तैयारी से संबंधित आवश्यक सुविधा के साथ-साथ उपयुक्त माहौल देने का प्रयास किया जायेगा. इसके लिये जेल प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. जिससे व्रतधारी पुरूष एवं महिला बंदी को किसी भी प्रकार की परेशानी 24 से 27 अक्तूबर तक किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन