मायानगरी छोड़ छठ में घर पहुंचे कलाकार कुंदन

Updated at : 25 Oct 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
मायानगरी छोड़ छठ में घर पहुंचे कलाकार कुंदन

सोनपुर : बॉलीवुड, टेलीविजन और थिएटर के प्रसिद्ध कलाकार कुंदन सिंह मायानगरी मुंबई से आस्था के पर्व छठ करने के लिए अपने गांव सोनपुर के सिद्धनाथ चौक आये हैं. उन्होंने बताया कि मिट्टी से लगाव उन्हें हर साल अपने गांव खींच लाता है. छत्तीसगढ़ थिएटर से शुरुआत करने वाले कुंदन ने फिल्मी दुनिया में अदाकारी […]

विज्ञापन

सोनपुर : बॉलीवुड, टेलीविजन और थिएटर के प्रसिद्ध कलाकार कुंदन सिंह मायानगरी मुंबई से आस्था के पर्व छठ करने के लिए अपने गांव सोनपुर के सिद्धनाथ चौक आये हैं. उन्होंने बताया कि मिट्टी से लगाव उन्हें हर साल अपने गांव खींच लाता है. छत्तीसगढ़ थिएटर से शुरुआत करने वाले कुंदन ने फिल्मी दुनिया में अदाकारी के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनायी है. वे इन दिनों सोनी टीवी के पोपुलर सीरियल क्राइम पेट्रोल में अहम भूमिका में दिखते हैं.

सरल स्वभाव के क्रिएटिव माइंड के कुंदन अपनी शार्ट फिल्म द सस्पेक्ट के माध्यम से भारत समेत कनाडा, न्यू जर्सी, न्यूयार्क, सिंगापुर जैसे देशों में चर्चा में रह चुके हैं. जबकि निर्माता साक्षी ठाकुर के मुंबई सेंट्रल में मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

उन्होंने देश-विदेश में तहलका मचा रही अभिनेत्री नीतू वर्मा के छठ गीत एलबम में अदाकारी की है, जिसमें अलका याज्ञनिक व भरत शर्मा ने अपनी आवाज दी है और नितिन चंद्रा ने निर्देश दिया है. कुंदन ने ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरे शहर में, रणभेरी, सावधान इंडिया, द्रौपदी, ये है मोहब्बत आदि फिल्में व सीरियल भी किये है. जल्द ही वे एंड टीवी के डेली शॉप में भी नजर आयेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन