स्थानीय विधायक ने किया वस्त्र व फलों का वितरण

गड़खा : छठ व्रत को लेकर पूरे प्रखंड में तैयारी जोरों पर हो रही है, तो वहीं बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है. ग्रामीण इलाकों में घाटों की साफ-सफाई की जा रही है. इस बीच छठ व्रतियों के बीच पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक मुनेश्वर चौधरी ने पांच सौ छठ व्रतियों के बीच वस्त्र […]
गड़खा : छठ व्रत को लेकर पूरे प्रखंड में तैयारी जोरों पर हो रही है, तो वहीं बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है. ग्रामीण इलाकों में घाटों की साफ-सफाई की जा रही है. इस बीच छठ व्रतियों के बीच पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक मुनेश्वर चौधरी ने पांच सौ छठ व्रतियों के बीच वस्त्र और फलों का वितरण अपने आवास मिठेपुर में किया.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने बिहार के लोगों के खुशहाली के लिए प्रार्थना करने की बात कही. इस अवसर पर पुर्व प्रमुख राजेश्वर चौधरी, महेश्वर चौधरी, डॉ सुरेंद्र राय, दिनेश राय, प्रमुख अजय महतो, उप प्रमुख देवी लाल राय, राजेश्वर राय, धर्मेंद्र राय, राकेश चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




