दोस्त बुलाकर ले गये, छोड़ गये शव

Updated at : 24 Oct 2017 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
दोस्त बुलाकर ले गये, छोड़ गये शव

मशरक : थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में एक युवक की हत्या दोस्तों ने जहर खिला कर कर दी. घटना रविवार की है मृतक लखनपुर गांव निवासी राजेंद्र राम का 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार राम है. मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची मशरक पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

विज्ञापन

मशरक : थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में एक युवक की हत्या दोस्तों ने जहर खिला कर कर दी. घटना रविवार की है मृतक लखनपुर गांव निवासी राजेंद्र राम का 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार राम है. मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची मशरक पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा.

मृतक के भाई सोनू कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव निवासी सिकंदर राय और सोनौलिया गांव निवासी मुन्ना महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रंजन को उक्त दोनों दोस्त रविवार की सुबह बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गये और देर शाम दरवाजे पर शव रखकर फरार हो गये. परिजनों ने रंजन की हत्या उक्त दोनों द्वारा जहर खिला कर किये जाने की आशंका जतायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

दोस्तों ने युवक को िखलाया जहर
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुिलस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन