नगर निगम बोर्ड की बैठक आज, विकास की बनेगी रूपरेखा

छपरा(नगर) : नवगठित छपरा नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक निगम के सभागार में आयोजित की जायेगी. बैठक के संबंध में स्थानीय विधायक, विधान पार्षद, निगम के अधिकारियों व सभी वार्ड पार्षदों को सूचित कर दिया गया है. नगर निगम की मेयर प्रिया देवी ने बताया कि बोर्ड की पहली बैठक में स्थानीय सांसद व […]
छपरा(नगर) : नवगठित छपरा नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक निगम के सभागार में आयोजित की जायेगी. बैठक के संबंध में स्थानीय विधायक, विधान पार्षद, निगम के अधिकारियों व सभी वार्ड पार्षदों को सूचित कर दिया गया है. नगर निगम की मेयर प्रिया देवी ने बताया कि बोर्ड की पहली बैठक में स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के उपस्थित रहने की भी संभावना है. शहर के विकास के दृष्टिकोण से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.
हाल ही में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने मेयर, डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षदों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की है, जिसमें नगर निगम से संबंधित योजनाओं को गति देने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




