एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था लूटपाट करने वाला अपराधी

छपरा/दाउदपुर : गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार अपराधी दीपक साह एक सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था. वह दाउदपुर चट्टी निवासी दशरथ साह का पुत्र है. राजकीय रेल पुलिस ने उसे पिछले महीने गिरफ्तार […]
छपरा/दाउदपुर : गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार अपराधी दीपक साह एक सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था. वह दाउदपुर चट्टी निवासी दशरथ साह का पुत्र है. राजकीय रेल पुलिस ने उसे पिछले महीने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उसके खिलाफ छपरा रेल थाना में डकैती व लूट के कई मामले दर्ज हैं. भूखल नट उर्फ सिकंदर नट के खिलाफ भी एक दर्जन से लूट व डकैती के मामले लंबित हैं.
छपरा रेल थाना में वरुण राय के खिलाफ छपरा जंक्शन राजकीय रेलवे थाना थाना में कांड संख्या 115/15 ,73/ 15, 45/ 16 के अलावा सीवान, सोनपुर रेल थाना व दाउदपुर थाना में एक दर्जन मामले दर्ज हैं. इसी तरह दीपक साह के खिलाफ कांड की संख्या 115/ 15 , 73/ 15, 49/ 16,13/ 17 छपरा रेल थाना में दर्ज हैं. इसके अलावा सोनपुर, सीवान रेल थाना तथा दाउदपुर व एकमा थाने में लूट व डकैती के कई मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




