रंगदारी में 10 लाख रुपये की मांग, प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 10 Sep 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

मढ़ौरा : दबंगों द्वारा रंगदारी में 10 लाख रुपये की मांग करने तथा नहीं देने पर घर का ताला तोड़ कर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित सालिमापुर पंचायत के तेनुआ ग्राम निवासी सत्येंद्र सिंह बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो सितंबर को हसनपुरा निवासी मिथलेश सिंह के साथ […]
विज्ञापन
मढ़ौरा : दबंगों द्वारा रंगदारी में 10 लाख रुपये की मांग करने तथा नहीं देने पर घर का ताला तोड़ कर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित सालिमापुर पंचायत के तेनुआ ग्राम निवासी सत्येंद्र सिंह बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो सितंबर को हसनपुरा निवासी मिथलेश सिंह के साथ अनिल सिंह और अन्य ने मढ़ौरा बाजार में दोपहर को घेर कर लिया और 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम की धमकी दी.
इस बात से वे काफी डर गये. फोन पर थाने में सूचना देने के बाद एसपी सारण को इसकी लिखित सूचना दी. परंतु, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. छह सितंबर को मढ़ौरा स्थित मकान में काम कराने के लिए गया तो पहले से घात लगाये मिथलेश सिंह, मनोज पंडित, मनोहर पंडित के साथ 8-10 लोगों ने बाइक को रोक कर गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




