हथियार के बल पर युवक से 40 हजार रुपये उड़ाये

नगरा : भारतीय स्टेट बैंक, नगरा में शुक्रवार को 40 हजार रुपये जमा करने गये युवक से उच्चकों ने रुपये उड़ा लिये. मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का निवासी स्व ललन सिंह का पुत्र प्रवीण सिंह नगरा स्टेट बैंक में रुपया जमा करने गया था. इसी बीच भारतीय […]
नगरा : भारतीय स्टेट बैंक, नगरा में शुक्रवार को 40 हजार रुपये जमा करने गये युवक से उच्चकों ने रुपये उड़ा लिये. मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का निवासी स्व ललन सिंह का पुत्र प्रवीण सिंह नगरा स्टेट बैंक में रुपया जमा करने गया था. इसी बीच भारतीय स्टेट बैंक नगरा के पास ही एक अनजान लड़का मिला, जो प्रवीण से बोला कि मेरी मां बीमार है. मुझे पोस्ट ऑफिस में लेटर डालना है.
उसकी मजबूरी को सुनकर प्रवीण ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और जाने लगा. नगरा पोस्ट ऑफिस दिखाने के दौरान इसी बीच एक और अनजान व्यक्ति भी बाइक पर बैठ गया और बोला कि चलो हम भी इसके मदद में चलते हैं. जैसे ही प्रवीण नगरा चौक पर लेकर पहुंचा तो पीछे से कमर के पास कोई हथियार दिखाकर धमकी दी कि बाइक पटेढा के तरफ ले चलो, वरना बुरा हाल होगा.
तो डर के मारे शोर गुल भी नहीं किया और तुरंत अपना बाइक पटेढ़ा के तरफ मोड़ लिया और जैसे ही संजय गांधी इंटर कॉलेज के पास सुनसान जगह पहुंचा तो उन लोगो ने फौरन बाइक रोकने को बोला और जैसे ही बाइक रोकी, तुरंत उनलोगों ने उसका रुपया छीन लिया. प्रवीण नगरा थाना पहुंचा तथा आवेदन दिया. नगरा ओपी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है तथा आवेदक प्रवीण से भी पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




