शराब के साथ चार गिरफ्तार
Updated at : 04 Sep 2017 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण) : जिले में शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान रविवार को चलाया और टाटा सफारी तथा मारुति कार को शराब के साथ जब्त कर लिया. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी करने में कामयाबी हासिल की है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने रविवार को […]
विज्ञापन
छपरा(सारण) : जिले में शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान रविवार को चलाया और टाटा सफारी तथा मारुति कार को शराब के साथ जब्त कर लिया. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी करने में कामयाबी हासिल की है.
इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने रविवार को पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ रविवार की सुबह छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पांच स्थानों से शराब की तस्करी करने, शराब बनाने, शराब बेचने तथा शराब पीने वालों को पकड़ा गया. पुलिस ने एक टाटा सफारी तथा मारुति कार को चार कार्टून विदेशी शराब के साथ जब्त किया. उन्होंने बताया कि दरियापुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष श्रीचरण राम के नेतृत्व में शीतलपुर परसा पथ पर पुलिस ने जांच के दौरान एक टाटा सफारी तथा मारुति कार को शराब के साथ पकड़ लिया. पुलिस ने चार कार्टन विदेशी शराब दोनों वाहनों से बरामद की.
हालांकि वाहन चालकों तथा शराब के धंधेबाजों को पकड़ने में पुलिस असफल रही. इस संबंध में पुलिस ने दरियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया नहर के पास से पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब बरामद की. शराब का धंधेबाज भागने में कामयाब रहा. मिश्रवलिया गांव निवासी लगनदेव सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मांझी थाना की पुलिस ने भी 30 लीटर देशी शराब बरामद की है और दो नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया. शराब का धंधेबाज भागने में कामयाब रहा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मांझी थाना क्षेत्र के दुमाई गढ़ में छापेमारी कर मांझी पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब बरामद की है. मौका का फायदा उठा कर धंधेबाज भागने में सफल रहे. दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
गुप्त सूचना के आधार पर दुमाईगढ़ निवासी रामदेव बीन के पुत्र दीप नारायण बीन के यहां छापेमारी की गयी, जिसमें 30 लीटर शराब बरामद की गयी. फुलवरिया निवासी हरदेव साह के पुत्र टूनटुन साह एवं सिसवन थाना क्षेत्र के चटाया निवासी राम बेलास साह के पुत्र धर्मेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया . फरार शराब का धंधेबाजों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि अवतार नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार धंधेबाज बीरन मांझी बताया जाता है. उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक से परशुराम राम नामक एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नशेड़ियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जेल भेज दिया गया.उन्होंने बताया कि शराब के धंधेबाजों के खिलाफ नियमित रूप से लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




