शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 03 Sep 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

छपरा(सारण) : पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. नगर थाना क्षेत्र के अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने शुक्रवार की रात को एक टाटा सफारी पर लदे 970 टेटरा पैक विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. नगर थाना क्षेत्र के अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने शुक्रवार की रात को एक टाटा सफारी पर लदे 970 टेटरा पैक विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब के धंधेबाजों को पकड़ा. पुलिस गश्ती कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से शराब के धंधेबाज टाटा सफारी से शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी.

इसी क्रम में बड़ा तेलपा पेट्रोल पंप के पास एक टाटा सफारी को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस वाहन से पीछा कर पकड़ा गया. पकड़े गये वाहन में छह प्लास्टिक के बोरे में विदेशी शराब बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब के धंधेबाजों में सोनपुर थाना क्षेत्र के राहरदियारा गांव के योगेंद्र राय के पुत्र विपिन कुमार तथा सुनील कुमार यादव के पुत्र अमित कुमार शामिल हैं. दोनों के खिलाफ नगर थाना क्षेत्र में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बरामद शराब उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का बना हुआ है.

उन्होंने बताया कि शराब के धंधेबाजों को शराब की आपूर्ति करने वाले उत्तर प्रदेश के डिपो या सप्लायर का पता लगाया जा रहा है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि जब्त टाटा सफारी को सरकारी संपत्ति घोषित करने की कार्रवाई की जायेगी और गिरफ्तार शराब के धंधेबाजों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन