अटैची लिफ्टर गिरोह का जीआरपी ने किया खुलासा एक गिरफ्तार

Updated at : 03 Sep 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
अटैची लिफ्टर गिरोह का जीआरपी ने किया खुलासा एक गिरफ्तार

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन राजकीय रेलवे थाना की पुलिस ने एक अटैची लिफ्टर गिरोह का खुलासा किया है और गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. अप आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर एक यात्री का बैग लेकर भाग रहे एक अपराधी को रेलवे पुलिस ने मौके […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन राजकीय रेलवे थाना की पुलिस ने एक अटैची लिफ्टर गिरोह का खुलासा किया है और गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. अप आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर एक यात्री का बैग लेकर भाग रहे एक अपराधी को रेलवे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य अपराधी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अटैची लिफ्टर जिले के नगरा थाना क्षेत्र के अड़वा गांव के जीतेंद्र कुमार बताया जाता है.

रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है, जिसके आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से एक यात्री का अटैची लिफ्टरों ने बैग उड़ा लिया. यात्री के शोरगुल करने पर रेलवे पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया, लेकिन तीन-चार अन्य अपराधी भागने में सफल रहे. भागने वाले अपराधियों का नाम, पता ज्ञात हो गया है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और फरार अपराधियों को भी आरोपित किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि जीतेंद्र कुमार के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और फरार अपराधियों के खिलाफ रेलवे थानों में दर्ज मामलों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी काफी दिनों से सक्रिय था और उसके गिरोह का बड़ा नेटवर्क है, जो छपरा समेत विभिन्न रेल थाना क्षेत्रों में ट्रेनों से अटैची उड़ाने में सक्रिय था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन