कार ने बकरी चरा रहे दो बालकों को रौंदा, एक की मौत

Updated at : 01 Sep 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
कार ने बकरी चरा रहे दो बालकों को रौंदा, एक की मौत

परसा : मकेर-परसा मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के पोखरपुर नहर के समीप एक अनियंत्रित हुंडई वाहन ने बकरी चरा रहे दो बालकों को रौंद दिया, जिससे एक बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दूसरा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसको गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मृतक बालक […]

विज्ञापन

परसा : मकेर-परसा मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के पोखरपुर नहर के समीप एक अनियंत्रित हुंडई वाहन ने बकरी चरा रहे दो बालकों को रौंद दिया, जिससे एक बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दूसरा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसको गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मृतक बालक पोखरपुर गांव निवासी शहाबुद्दीन का 12 वर्षीय पुत्र अफजल आलम बताया जाता है. जबकि घायल बालक अकबर अली का 11 वर्षीय पुत्र मेराज आलम बताया जाता है.

घटना के उपरांत वाहन लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया. चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया. गिरफ्तार चालक मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के सेलरा गांव निवासी सरोज कुमार सिन्हा बताया जाता है. घटना के सूचना पर थानाध्यक्ष राज देव प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ पहुंच चालक को ग्रामीणों की कब्जे से लेकर अपने हिरासत में ले लिया तथा वाहन को जब्त कर लिया गया. मौत की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और वाहन को सड़क के किनारे पलट दिया गया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को परसा हाईस्कूल चौक पर रख यातायात बाधित कर दिया.

सड़क जाम की सूचना पर परसा पुलिस के साथ दरियापुर थानाध्यक्ष श्रीचरण राम, भेल्दी थानाध्यक्ष रमेश महतो, मकेर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, बीडीओ धर्मवीर कुमार, सीओ राम भजन राम मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीण और परिजन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन परिजन एक भी सुनने को तैयार नहीं था. सड़क जाम के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारी तथा बीडीओ के समक्ष सीओ राम भजन राम द्वारा सरकार द्वारा जारी आपदा योजना के तहत मृतक के परिजन को आपदा योजना के तहत चार लाख रुपये की राशि और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के आश्वासन पर आक्रोशित शांत हुए और दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सकी.

सरकारी सहायता राशि देने के आश्वासन पर यातायात हुआ बहाल : सड़क जाम के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारी तथा बीडीओ के समक्ष सीओ राम भजन राम द्वारा सरकार द्वारा जारी आपदा योजना के तहत मृतक के परिजन को आपदा योजना के तहत चार लाख रुपये की राशि और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिये गये आश्वासन पर आक्रोशित शांत हुए और दो घंटे बाद यातायात बहाल करायी जा सकी और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया. मृतक बालक पोखरपुर गांव निवासी शहाबुद्दीन का 12 वर्षीय पुत्र अफजल आलम बताया जाता है. जबकि घायल बालक अकबर अली का 11 वर्षीय पुत्र मेराज आलम बताया जाता है.
वाहन में शव फंसकर डेढ़ किलोमीटर तक घिसटता रहा : घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालक बकरी चराने पोखरपुर नहर के समीप गया था, जहां नहर के पुल के समीप बैठ कर खेल रहा था, तभी पटना से मुजफ्फरपुर के तरफ तेज गति से जा रही अनियंत्रित हुंडई वाहन चालक द्वारा दो बालकों को रौंद कर दिया, जिससे एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा मृतक बालक को वाहन की चपेट में आने से शव को लगभग दो किलोमीटर तक शव को घिसटते हुए लेकर भाग रहा था. ग्रामीणों ने वाहन को पीछा कर सिकटी मंदिर के समीप पकड़ लिया और चालक समेत वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया.
वाहन को पलटकर शव को निकाला गया बाहर : मौत की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने वाहन को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और शव नहीं निकलने की स्थिति में वाहन को सड़क किनारे पलट दिया गया. संयोग अच्छा था कि आक्रोशित द्वारा तोड़-फोड़ करने के दौरान पुलिस पहुंच गयी और आक्रोशितों को रोक लिया. अन्यथा वाहन को ग्रामीण आग के हवाले कर सकते थे. एक बड़ी घटना होने से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रोक लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन