आरोपितों के खिलाफ चलेगा स्पीडी ट्रायल

छपरा(सारण) : हत्या, लूट, डकैती के आरोपितों व शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस शीघ्र चार्जशीट दाखिल करेगी और उनके विरुद्ध स्पीडी ट्रायल करायी जायेगी. बहुचर्चित गंभीर अापराधिक मामलों में आरोपितों के खिलाफ सजा दिलाने की दिशा में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को इस […]
छपरा(सारण) : हत्या, लूट, डकैती के आरोपितों व शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस शीघ्र चार्जशीट दाखिल करेगी और उनके विरुद्ध स्पीडी ट्रायल करायी जायेगी. बहुचर्चित गंभीर अापराधिक मामलों में आरोपितों के खिलाफ सजा दिलाने की दिशा में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. हत्या, लूट व डकैती के जेल भेजे गए आरोपितों को सजा दिलाने के लिए चार्जशीट शीघ्र दाखिल करने की सख्त हिदायत दी गयी है उनके विरुद्ध स्पीडी ट्रायल कराने का प्रस्ताव भी समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.
शराब तस्करों पर भी चलेगा स्पीडी ट्रायल : शराब तस्करों के खिलाफ भी स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा. हाल के दिनों में काफी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पकड़े गये तस्करों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराने के लिए शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. हाल ही में मढ़ौरा, जनता बाजार, गड़खा, एकमा तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विदेशी शराब बरामद की गयी थी और इस मामले में शराब तस्करों, शराब की ढुलाई करने वाले वाहनों के चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. इन मामलों में अंतिम प्रतिवेदन सौंपने और स्पीडी ट्रायल का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. करीब तीन सौ मामलों में पुलिस ने अंतिम प्रतिवेदन सौंप दिया है और लगभग 225 कांडो में स्पीडी ट्रायल कराया जा रहा है. अब तक जिन मामलों में अंतिम प्रतिवेदन नहीं सौंपा गया है, शीघ्र अंतिम प्रतिवेदन सौंपने और स्पीडी ट्रायल का प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




