लंबे समय से फरार 98 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 29 Aug 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
लंबे समय  से फरार 98 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा : लंबे समय से फरार अपराधियों समेत 98 आरोपितों को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन रूप से गिरफ्तारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि […]

विज्ञापन

छपरा : लंबे समय से फरार अपराधियों समेत 98 आरोपितों को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन रूप से गिरफ्तारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में एक दर्जन वैसे अपराधी शामिल हैं जो लंबे समय से फरार थे, जिन्हें पुलिस तलाश रही थी. हत्या, लूट, अपहरण तथा जालसाजी के मामले में एक दर्जन आरोपित फरार थे. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले भर में चलाये गये गिरफ्तारी अभियान से फरार अपराधियों में खलबली मच गयी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छह से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार करने वाले थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन