यूपी की मृत महिला आमी से जिंदा बरामद हुई
Updated at : 25 Aug 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

दूसरे के साथ बसा रही थी गृहस्थी दिघवारा : जिस महिला की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश के गोंडा में प्राथमिकी दर्ज हुई. वह थाना क्षेत्र के आमी में अपनी दूसरी शादी रचाने के साथ गृहस्थ जीवन जीते हुए किराये के मकान में जिंदा मिली. जी हां, अपने ऊपर पत्नी की हत्या के आरोप को […]
विज्ञापन
दूसरे के साथ बसा रही थी गृहस्थी
दिघवारा : जिस महिला की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश के गोंडा में प्राथमिकी दर्ज हुई. वह थाना क्षेत्र के आमी में अपनी दूसरी शादी रचाने के साथ गृहस्थ जीवन जीते हुए किराये के मकान में जिंदा मिली. जी हां, अपने ऊपर पत्नी की हत्या के आरोप को झेल रहे उक्त महिला के पहले पति ने आखिरकार अपनी मृत घोषित पत्नी को आमी से जिंदा बरामद करवाकर पुलिस को अपनी बेगुनाही का सबूत दिया.
उधर तथाकथित तौर पर मृत घोषित महिला को दिघवारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के आमी गांव से नाटकीय ढंग से बरामद कर लिया है, जिसके बाद उलझे मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. आमी से यूपी की जिस महिला की बरामदगी हुई है. वह यहीं पर अपने दूसरे पति व जानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी उमाशंकर मिश्रा के साथ रह रही थी, जो इसी गांव में पुजारी का काम करता है. बता दें कि पटना जिले के धनरूआ थाना निवासी दीनानाथ पांडे ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के इटियाथोक थाने में अपनी चचेरी बहन रागिनी की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए उसके पति समेत परिजनों पर लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया था कि इटियाथोक थाना के भवनियापुर गांव निवासी पंकज मिश्रा के साथ वर्ष 2005 में रागिनी की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी में सामर्थ्य के हिसाब से दहेज दिया गया, लेकिन शादी के बाद दहेज के लिए रागिनी के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने के साथ उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.
इसी क्रम में पति पंकज मिश्रा व उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी हत्या कर शव गायब कर दी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी तो वहीं आरोपित पति भी अपनी तथाकथित तौर पर मृत घोषित पत्नी की तलाश में जुट गया और अंततः वह अपनी पत्नी को दिघवारा थाना के आमी गांव से जिंदा बरामद कराने में सफल हुआ, जो दूसरी शादी रचा दो महीने पूर्व से ही आमी में रह रही थी. सूचना पर पुलिस ने रागिनी को आमी से बरामद करते हुए गोंडा पुलिस को सूचित कर दिया है.
उक्त महिला के भाई ने अपनी बहन की हत्या को लेकर दर्ज करायी थी प्राथमिकी
पहले पति ने महिला को आमी से बरामद कर खुद पर लगे हत्या के आरोप को गलत साबित किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




