तीज को लेकर बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़

Updated at : 24 Aug 2017 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
तीज को लेकर बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़

पर्व. व्रतधारी महिलाओं ने किया नहाय-खाय छपरा/दिघवारा : दांपत्य रिश्तों को प्रगाढ़ करने व पति एवं पत्नी के बीच प्रेम के धागे को और मजबूत करने के लिए महिलाओं द्वारा किया जाने वाला हरितालिका व्रत तीज को लेकर एक दिन पूर्व बुधवार को छपरा शहर के अलावा दिघवारा व शीतलपुर के बाजारों में दिन भर […]

विज्ञापन

पर्व. व्रतधारी महिलाओं ने किया नहाय-खाय

छपरा/दिघवारा : दांपत्य रिश्तों को प्रगाढ़ करने व पति एवं पत्नी के बीच प्रेम के धागे को और मजबूत करने के लिए महिलाओं द्वारा किया जाने वाला हरितालिका व्रत तीज को लेकर एक दिन पूर्व बुधवार को छपरा शहर के अलावा दिघवारा व शीतलपुर के बाजारों में दिन भर रौनक दिखी और हर कोई खरीदारी में मशगूल दिखा. खरीदारों में महिलाओं की संख्या अधिक दिखी और महिलाएं ही पूजा में प्रयोग में आनेवाले सामान की खरीदारी में जगह-जगह व्यस्त दिखीं. मुख्य बाजार में पूरे दिन भीड़ दिखी और दुकानों में उमड़ी भीड़ का दुकानदारों ने भी खूब फायदा उठाया.
शंकरपुर रोड में दिनभर दिखी भीड़, ठेलमठेल रही स्थिति : मुख्य बाजार के शंकरपुर रोड में दिन भर महिला ग्राहकों की भीड़ दिखी. इस रोड में अवस्थित सौंदर्य प्रसाधनों की दर्जनों दुकानों पर दिन भर महिलाओं को मेकअप के अलावा पूजन सामग्रियों को खरीदते देखा गया.अपने को तीज के दिन सजने व संवरने के लिए महिलाओं ने हरसंभव खरीदारी की. इस रोड में दान के सामान की बिक्री के लिए दर्जनों अस्थायी दुकानें सड़क पर ही सजी दिखी.
कपड़े, ज्वेलरी आदि दुकानों में भी दिखी भीड़ : नगर पंचायत के शंकरपुर रोड के अलावा मुख्य बाजार व राईपट्टी तथा शीतलपुर आदि जगहों के कपड़ा व ज्वेलरी की दुकानों पर भीड़ दिखी. हर किसी ने पूजा के लिए खरीदारी की. टेलर्स की दुकानों पर भी महिलाएं सिले हुए कपड़ों की डिलीवरी लेते देखी गयी. पूजा को लेकर दिघवारा व शीतलपुर के फल बाजारों में खरीदारों का खूब जुटान हुआ और हर फलों के दाम में तल्खी दिखी. सेव, केला, नारियल आदि कई फलों के दामों में इजाफा देखने को मिला. पूजा में प्रयोग में आने वाले पिरुकिया व मैदा के बने पापड़ों की भी खूब बिक्री हुई.
बिना लहसुन प्याज का खाया खाना : व्रतधारी महिलाओं ने बुधवार को विधिवत तरीके से नहाय खाय की विधि को पूरा किया और बिना लहसुन प्याज का भोजन ग्रहण किया. कई घरों में महिलाओं को पिरुकिया व अन्य खाद्य सामान को तैयार करते देखा गया. गुरुवार को महिलाएं दिन भर निर्जला रहते हुए हरितालिका व्रत तीज करते हुए अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के साथ शिव पार्वती की पूजा अर्चना के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने की दुआ मांगेगी. तीज की कथा सुनने में कोई दिक्कत नहीं हो, समय की व्यस्तता का हवाला देते हुए पंडित जी को कई यजमानों का निमंत्रण ठुकराना पड़ा. इस बात की संभावना है कि गुरुवार को पंडितजी के कथा सुनाने का रेट हाइ रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन