दरियापुर में हजारों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की

Updated at : 21 Aug 2017 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
दरियापुर में  हजारों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की

दरियापुर. दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के मनोज आइटीआइ कैंपस में प्रखंड अध्यक्ष मनेजर सिंह की अध्यक्षता में जदयू का सदस्यता महाकुंभ अभियान चलाया गया. जदयू सदस्यता महाकुंभ का उद्घाटन अमनौर के पूर्व विधायक मंटू सिंह की पत्नी सह परसा प्रमुख सविता देवी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. परसा प्रमुख ने उद्घाटन के उपरांत सभा को संबोधित […]

विज्ञापन
दरियापुर. दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के मनोज आइटीआइ कैंपस में प्रखंड अध्यक्ष मनेजर सिंह की अध्यक्षता में जदयू का सदस्यता महाकुंभ अभियान चलाया गया. जदयू सदस्यता महाकुंभ का उद्घाटन अमनौर के पूर्व विधायक मंटू सिंह की पत्नी सह परसा प्रमुख सविता देवी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया.
परसा प्रमुख ने उद्घाटन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए कहा जदयू हमारे परिवार का नाम है तथा इसके मुखिया नीतीश कुमार हैं. इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश राय, संजय गिरि, सुरेंद्र पटेल, अजय सिंह, सुनील सिंह, परसा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह, धनंजय गिरि, सुरेंद्र पटेल, डॉ अर्जुन प्रसाद यादव, राम एकबाल गिरि, मुखिया संघ अध्यक्ष महेश यादव तथा मुखिया पिंटू सिंह सहित दरियापुर, परसा, मकेर के जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन