बीडीओ ने चलाया ‘लोटा’ बहिष्कार अभियान

मढ़ौरा/मांझी : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के खुले में शौच से आजादी सप्ताह के अंतर्गत स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी वीवी पाठक के नेतृत्व में ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के निर्देशानुसार ओल्हनपुर पंचायत में लोटा बहिष्कार आंदोलन चलाया गया. जिसमें ग्रामीणों को बाहर खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया गया. शनिवार की सुबह […]
मढ़ौरा/मांझी : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के खुले में शौच से आजादी सप्ताह के अंतर्गत स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी वीवी पाठक के नेतृत्व में ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के निर्देशानुसार ओल्हनपुर पंचायत में लोटा बहिष्कार आंदोलन चलाया गया. जिसमें ग्रामीणों को बाहर खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया गया. शनिवार की सुबह शौच के समय बीडीओ के द्वारा ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली हानि, शौचालय के उपयोग से होने वाले फायदे के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी.
ज्ञात हो प्रखंड के ओल्हनपुर पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत खुले में शौच से मुक्ति हेतु घर-घर शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा खुले में शौच करने की आदत को रोकने व पंचायत को पूरी तरह खुले से शौच से मुक्त करने हेतु यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




