सदर अस्पताल में टीकाकरण का नहीं है कार्ड

छपरा(सारण) : सरकारी अस्पतालों में रूई से लेकर सुई तक की कमी झेल रहे लोगों के सामने अब एक नयी मुसीबत आ गयी है. सदर अस्पताल में संचालित नियमित टीकाकरण केंद्र में इंजेक्शन की कमी तो पहले से लोग झेल रहे हैं. अब टीकाकरण कराने के लिए आने वाले नवजात शिशुओं को कार्ड नहीं मिल […]
छपरा(सारण) : सरकारी अस्पतालों में रूई से लेकर सुई तक की कमी झेल रहे लोगों के सामने अब एक नयी मुसीबत आ गयी है. सदर अस्पताल में संचालित नियमित टीकाकरण केंद्र में इंजेक्शन की कमी तो पहले से लोग झेल रहे हैं. अब टीकाकरण कराने के लिए आने वाले नवजात शिशुओं को कार्ड नहीं मिल रहा है. कार्ड की कमी चार माह पहले से ही है.
कार्ड के अभाव में सादे कागज पर ही टीकाकरण की तिथि लिखकर दी जा रही है. सदर अस्पताल में प्रत्येक माह कम से कम दो हजार नये कार्ड की खपत होती है. शहरी क्षेत्रों के नवजात शिशुओं के अलावा सदर अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं का भी कार्ड बनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




