पेट्रोल पंप से एक लाख रुपये की लूट
Updated at : 11 Aug 2017 2:54 AM (IST)
विज्ञापन

छह हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम दरियापुर (छपरा) : थाना क्षेत्र के मनपुरा में सोनपुर-रेवा मुख्य सड़क पर स्थित हमारा पेट्रोल पंप से हथियारबंद अपराधियों ने बंदूक दिखा कर कैश काउंटर से एक लाख रुपये लूट लिये. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि में पेट्रोल पंप की कार्य अवधि समाप्त होने के […]
विज्ञापन
छह हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
दरियापुर (छपरा) : थाना क्षेत्र के मनपुरा में सोनपुर-रेवा मुख्य सड़क पर स्थित हमारा पेट्रोल पंप से हथियारबंद अपराधियों ने बंदूक दिखा कर कैश काउंटर से एक लाख रुपये लूट लिये. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि में पेट्रोल पंप की कार्य अवधि समाप्त होने के बाद पेट्रोल पंप मालिक अखिलेश राय तथा कार्यरत कर्मचारी सो रहे थे.
तभी हथियारबंद छह अपराधी आये और कट्टा व पिस्टल की धौंस दिखाते हुए जबरन पेट्रोल देने को कहा. इस पर पेट्रोल पंप मालिक तथा कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गयी. साथ ही अपराधियों ने कार्यालय का मुख्य गेट तोड़ डाला और कैश काउंटर में रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गये. पेट्रोल पंप मालिक व कर्मी की पहचान के आधार पर सोनू कुमार, सिंटू कुमार, उपेंद्र राय, शब्बीर अहमद, शेखर राय तथा मो मोलिक को अभियुक्त बनाते हुए थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने बताया कि इस मामले का खुलासा कर घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




