प्रेमी युगल को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Updated at : 10 Aug 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

रसूलपुर(एकमा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गांव से एक पखवारा पूर्व फरार प्रेमी युगल जैसे ही अपने घर लौटा, परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के समक्ष प्रेमिका का घंटों हाइटेक ड्रामा चलता रहा. प्रेमिका के हाइटेक ड्रामा को देख ग्रामीण स्तब्ध थे. दोनों पक्षों से दर्जनों ग्रामीणों के लाख समझाने के […]

विज्ञापन

रसूलपुर(एकमा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गांव से एक पखवारा पूर्व फरार प्रेमी युगल जैसे ही अपने घर लौटा, परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के समक्ष प्रेमिका का घंटों हाइटेक ड्रामा चलता रहा. प्रेमिका के हाइटेक ड्रामा को देख ग्रामीण स्तब्ध थे. दोनों पक्षों से दर्जनों ग्रामीणों के लाख समझाने के बावजूद प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ही रहने को तैयार थी. थाने में पदस्थापित महिला पुलिस राजनंदिनी की पहल रंग लायी, जिसके समझाने पर प्रेमिका अपने परिजनों के साथ घर जाने को तैयार हो गयी.

प्रेमी युगल एक ही गांव नवादा के बताये जाते हैं, जो बचपन से एक ही साथ खेलने के बाद हाइस्कूल सह इंटर कॉलेज नवादा में पठन-पाठन करते थे. तभी उन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और सामाजिक बंधनों को तोड़ प्रेमी युगल एक पखवारे पूर्व ही दिल्ली रवाना हो गये. जब दोनों घर लौटे, तो प्रेमी प्रेमिका को लेकर अपने घर पहुंचा. जहां दोनो पक्षों के परिजनों ने मिलकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया. हाइटेक ड्रामे के बाद प्रेमिका घर जाने को हुई राजी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन