नगर निगम चुनाव के मतों की गिनती आज, तैयारी पूरी

छपरा (सदर) : छपरा नगर निगम के लिए मतों की गिनती का काम मंगलवार की सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा. ऐसी स्थिति में सभी मतगणना कर्मियों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में छह बजे सुबह तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम […]
छपरा (सदर) : छपरा नगर निगम के लिए मतों की गिनती का काम मंगलवार की सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा. ऐसी स्थिति में सभी मतगणना कर्मियों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में छह बजे सुबह तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम हरिहर प्रसाद ने मतगणना कक्ष के लिए दो प्रवेश द्वार चिह्नित किये हैं. जिसमें दोनों द्वार पर एक दंडाधिकारी व एक पुलिस पदाधिकारी तथा दो लाठी बल तैनात होंगे. एक गेट से पदाधिकारी, मतगणना कर्मी, अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता प्रवेश करेंगे,
जबकि दूसरे गेट से मतगणना एजेंट प्रवेश करेंगे. नगर निगम के मतगणना को लेकर मतगणना केंद्र पर धारा 144 लागू करने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्गत कर दिया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना परिसर में जहां प्रवेश की अनुमति नहीं होगी वहीं वीडीिओ ग्राफर की भी तैनाती की गयी है. मतगणना स्थल के निकट अग्निशमन दस्ता के साथ-साथ चिकित्सा कर्मियों की तैनाती भी पूरी मतगणना अवधि में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




