बाइक से 30 लीटर देशी शराब बरामद
Updated at : 08 Aug 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

बोरे में छुपा कर रखी गयी थी शराब डोरीगंज (छपरा) : डोरीगंज पुलिस ने बीते रविवार की रात रसलपुरा गांव स्थित परमहंस बाबा के मठिया के समीप एक बाइक का पीछा कर 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया. सूत्रों के अनुसार दूर से पीछा कर रही पुलिस व गोल्डेनगंज ढाला को बंद देख धंधेबाज […]
विज्ञापन
बोरे में छुपा कर रखी गयी थी शराब
डोरीगंज (छपरा) : डोरीगंज पुलिस ने बीते रविवार की रात रसलपुरा गांव स्थित परमहंस बाबा के मठिया के समीप एक बाइक का पीछा कर 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया. सूत्रों के अनुसार दूर से पीछा कर रही पुलिस व गोल्डेनगंज ढाला को बंद देख धंधेबाज शराब से भरे बोरे व बाइक को छोड़ मौके से फरार हो गये.
पुलिस के मुताबिक बाइक पर दो लोग सवार थे जिसमें एक शराब से भरे बोरे को लेकर बैठा था. इस दौरान दूर से पीछा करती पुलिस को करीब आता देख रसलपुरा के समीप धंधेबाजों ने परमहंस बाबा के मठिया के पास सड़क किनारे बोरे को फेंक बाइक छोड़ अंधेरे का लाभ उठा घनी बस्तियों में गुम
हो गया. जब पुलिस के द्वारा बोरे को खोल तलाशी ली गयी तो पॉलीथिन की अलग-अलग पोटलियों में बंधे करीब 30 लीटर अवैध देशी शराब मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर बरामद बाइक के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है. धंधेबाज जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




