18 दिनों पूर्व अपहृत छात्रा को पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 08 Aug 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
18 दिनों पूर्व अपहृत छात्रा को पुलिस ने किया बरामद

अमनौर : अमनौर पुलिस ने पिछले 18 दिनों से अपहृता छात्रा को बरामद किया है. मालूम हो कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सरेया गांव के सत्यदेव पंडित की पत्नी इलायची देवी ने अमनौर थाने में 19 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें बताया गया है कि उसकी पुत्री अपने ननिहाल अमनौर थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

अमनौर : अमनौर पुलिस ने पिछले 18 दिनों से अपहृता छात्रा को बरामद किया है. मालूम हो कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सरेया गांव के सत्यदेव पंडित की पत्नी इलायची देवी ने अमनौर थाने में 19 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें बताया गया है कि उसकी पुत्री अपने ननिहाल अमनौर थाना क्षेत्र के विशुनपुर प्रताप गांव में रहकर पढ़ाई करती थी.

जो कोचिंग करने सोनहो बाजार गयी थी रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया. जिसमें कैतुका लच्छी गांव के चार को नामजद किया था. पुलिस इस मामले में कॉल डिटेल के आधार बीती रात कैतुका लच्छी गांव निवासी रत्नेश के पुत्र अंकित कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जहां उसके निशानदेही पर अमनौर पुलिस ने छपरा नेहरू चौक रेलवे ढाला नंबर 44 के पास एक मकान से उक्त छात्रा को बरामद किया.

पकड़े गये युवक को छपरा जेल भेज दिया गया. वहीं बरामद अपहृता छात्रा को 164 के बयान के लिए छपरा कोर्ट भेज दिया. अमनौर पुलिस ने बताया कि उक्त मामला प्रेम प्रसंग का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन