परीक्षक पर गाज गिरनी तय

Updated at : 07 Aug 2017 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षक पर गाज गिरनी तय

मामला कमला राय महाविद्यालय का छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेश सिंह ने रविवार को छपरा, सीवान व गोपालगंज के महाविद्यालयों का निरीक्षण किया. महाविद्यालयों में स्नातक पार्ट वन की प्रैक्टिकल की सब्सिडरी विषयों की परीक्षा चल रही थी. निरीक्षण के दौरान गोपालगंज में कमला राय महाविद्यालय में केमिस्ट्री के परीक्षक गायब मिले. […]

विज्ञापन
मामला कमला राय महाविद्यालय का
छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेश सिंह ने रविवार को छपरा, सीवान व गोपालगंज के महाविद्यालयों का निरीक्षण किया. महाविद्यालयों में स्नातक पार्ट वन की प्रैक्टिकल की सब्सिडरी विषयों की परीक्षा चल रही थी. निरीक्षण के दौरान गोपालगंज में कमला राय महाविद्यालय में केमिस्ट्री के परीक्षक गायब मिले.
गायब परीक्षक विद्या भवन महिला कॉलेज सीवान के प्रोफेसर जमालुद्दीन थे. कुलपति ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ डीएन पांडेय से इसकी जानकारी मांगी, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया. केमेस्ट्री विभाग के प्रोफेसर सतीश चंद्र शंकर ने कुलपति को बताया कि परीक्षक बीमार होने कारण नहीं पहुंचे सकें. लेकिन, इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक को नहीं दी गयी थी. कुलपति ने दूरभाष पर गायब प्रोफेसर से बात की. स्पष्ट जवाब नहीं आने पर कार्रवाई करने की बात कही.
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को भी उतना ही दोषी पाया गया, जितना गायब परीक्षक दोषी पाये गये. कुलपति ने कहा कि एक प्राचार्य की जिम्मेदारी होती है, परीक्षा को बेहतर माहौल में संपन्न कराने का. लेकिन, जब परीक्षक ही उपस्थित नहीं रहेंगे, तो पादर्शिता के साथ परीक्षा कैसे संपन्न होगी. निरीक्षण के बाद गायब परीक्षक और प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई होना तय मानी जा रही है. सफाई अभियान चलाने का आदेश : उन्होंने छपरा, सीवान व गोपालगंज के महाविद्यालयों में साफ-सफाई कराने का आदेश दिया. कमला राय महाविद्यालय में विशेष तौर पर 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाने का आदेश प्रभारी प्राचार्य को दिया गया.
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेश सिंह 20 अगस्त को फिर निरीक्षण करेंगे.निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के नये सत्र की शिक्षा-व्यवस्था पर समीक्षा की जायेगी. कुलपति ने कहा कि वैसे महाविद्यालय, जहां कमियां पाने के बाद सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया गया है, वहां विशेष रुप से निरीक्षण किया जायेगा.
बेटियों के लिए बनेगा अलग से शौचालय : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति ने निरीक्षण के बाद कई महाविद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय की अलग व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जतायी. कमला राय महाविद्यालय में अविलंब शौचालय बनवाने का आदेश दिया गया. कुलपति ने कहा कि स्वच्छता का सपना तब साकार होगा, जब बेटियों के लिए शौचालय की अलग व्यवस्था होगी. उन्होंने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को शौचालय निर्माण के लिए आदेश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन