छेड़खानी का विरोध किया तो घोंप दिया चाकू
Updated at : 07 Aug 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण). मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमानगर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक को मनचले युवकों ने चाकू मारकर शनिवार की देर शाम घायल कर दिया. घायल युवक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरापट्टी गांव का निवासी है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और घटना के बाद […]
विज्ञापन
छपरा(सारण). मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमानगर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक को मनचले युवकों ने चाकू मारकर शनिवार की देर शाम घायल कर दिया. घायल युवक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरापट्टी गांव का निवासी है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और घटना के बाद घायल ने जब मुफस्सिल थाने में सूचना दी, तो पुलिस ने कोई नोटिस नहीं ली. जब छात्रा ने एसपी से शिकायत की, तो पुलिस सक्रिय हुई. सदर अस्पताल में घायल से घटना की जानकारी लेने पहले नगर थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार पहुंचे. बाद में मुफस्सिल थाने की पुलिस आयी.
घटना के बारे में घायल युवक धनंजय सिंह ने बताया कि उसकी भतीजी कोचिंग करने गयी थी और लौटने के दौरान कुछ मनचले युवकों ने बाजार समिति के पीछे वाले गेट के समीप उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. इसकी सूचना छात्रा ने अपने परिजनों को दी. जब धनंजय वहां पहुंच कर घटना के बारे में पूछा, तो मनचले युवकों ने चाकू घोंपकर घायल कर दिया. युवक को पेट में चाकू लगी है.
वह खतरे से बाहर बताया जाता है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभूशरण सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. सभी फरार बताये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




