पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

Updated at : 05 Aug 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

छपरा(सारण) : शहरवासियों को सड़क जाम की समस्या निजात दिलाने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई शुरू कर दी. नये पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने कार्यभार संभालने के बाद जो पहला आदेश जारी किया था, उसमें जाम की समस्या को दूर करने और यातायात व्यवस्था को […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : शहरवासियों को सड़क जाम की समस्या निजात दिलाने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई शुरू कर दी. नये पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने कार्यभार संभालने के बाद जो पहला आदेश जारी किया था, उसमें जाम की समस्या को दूर करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना शामिल है. यातायात पुलिस ने शहर के हथुआ मार्केट, समाहरणालय पथ, नगर पालिका चौक, सलेमपुर चौक,

मौना चौक तक अतिक्रमण हटाया. इस दौरान स्थायी रूप से अतिक्रमण करने वाले 20 दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया, जिन्हें एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है और अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गयी है. शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गयी.

टेंपो स्टैंड के लिए स्थल का होगा निर्धारण : अब शहर में टेंपोचालक मनमाने ढंग से सड़क पर जहां-तहां टेंपो को खड़ा नहीं कर सकेंगे. पुलिस अधीक्षक ने टेंपो स्टैंड के लिए स्थल का निर्धारण करने का निर्देश दिया है. इस आलोक में यातायात पुलिस ने स्थल का चयन शुरू कर दिया है. मुख्य रूप से शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर टेंपो स्टैंड बनाने की व्यवस्था की जा रही है.
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ होगी प्राथमिकी : अतिक्रमण हटाने के बाद दुबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. स्थायी रूप से अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है. पहले दिन 20 वैसे दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है, जो स्थायी रूप से अतिक्रमण किये हैं.
यातायात में बाधक पोल हटेगा : शहर के मुख्य सड़क से लेकर गली मुहल्ले तक की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से लगाये गये विद्युत पोल को हटवाया जायेगा. इसके लिए सभी यातायात पुलिस को विद्युत पोल चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है और आम नागरिक भी वैसे पोल को हटाने के लिए शिकायत पत्र दे सकते हैं.
20 दुकानदारों को दिया नोटिस, एक सप्ताह में हटाएं अतिक्रमण नहीं तो होगी प्राथमिकी
टेंपो स्टैंड के लिए स्थल का होगा निर्धारण
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जाम की समस्या निजात दिलाने के लिए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया है और स्थायी रूप से अतिक्रमण करने वाले 20 दुकानदारों को नोटिस जारी की गयी है. एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
निलमणि रंजन , यातायात प्रभारी, छपरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन