वायरस अटैक के कारण बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा बाधित

छपरा(सारण) : रैनसम वायरस अटैक के बाद हैकरों ने बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड सेवा पर वायरस अटैक किया है. शहर में कई दिनों से ब्रॉडबैंड सेवा बाधित हो रही है, जिससे कनेक्शन धारकों की परेशानी बढ़ गयी है और बीएसएनएल को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रहा है. इंटरनेट सेवा ठप होने से उपभोक्ता अपना जरूरी काम […]
छपरा(सारण) : रैनसम वायरस अटैक के बाद हैकरों ने बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड सेवा पर वायरस अटैक किया है. शहर में कई दिनों से ब्रॉडबैंड सेवा बाधित हो रही है, जिससे कनेक्शन धारकों की परेशानी बढ़ गयी है और बीएसएनएल को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रहा है. इंटरनेट सेवा ठप होने से उपभोक्ता अपना जरूरी काम नहीं निबटा पा रहे हैं. कई दिनों के मंथन के बाद अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के लिए एडवाइजरी जारी कर ब्राड बैंड पर लगे मॉडम को री-सेट करने का तरीका बताया है.
जब तक मॉडम रिसेट नहीं होगा, ब्रॉडबैंड सेवा ठप रहेगी. बीएसएनएल के अधिकारी कहते हैं कि वायरस अटैक से तीन कंपनियों सिरमा सुपरनेट, टेराकाम और आइबाल कंपनी के मॉडम बंद हो गये हैं. इन कंपनियों के मॉडम जिस उपभोक्ता के ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर लगे हैं, उस पर वायरस अटैक अधिक हो रहा है. जबकि दूसरी कंपनियों के मॉडम कनेक्शनों एनएसएन और सिमेंस पर वायरस अटैक का प्रभाव नहीं है. लिहाजा इन कंपनियों के मॉडम का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं इंटरनेट का इस्तेमाल निर्वाध रूप से कर रहे हैं. वायरस अटैक से सारण प्रक्षेत्र भी अछूता नहीं है और यहां भी बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा प्रभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




