146 बूथों पर डेढ़ लाख लोग डालेंगे वोट

Updated at : 03 Aug 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
146 बूथों पर डेढ़ लाख लोग डालेंगे वोट

निकाय चुनाव. 45 वार्डों में होने वाले चुनाव में बूथों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा छपरा (सदर) : आगामी छह अगस्त को नवगठित छपरा नगर निगम के विभिन्न 45 वार्डों में मतदान पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगा. जिसमें सभी 146 बूथों पर एक लाख 59 हजार 540 मतदाता सभी तीन सौ उम्मीदवारों […]

विज्ञापन

निकाय चुनाव. 45 वार्डों में होने वाले चुनाव में बूथों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा

छपरा (सदर) : आगामी छह अगस्त को नवगठित छपरा नगर निगम के विभिन्न 45 वार्डों में मतदान पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगा. जिसमें सभी 146 बूथों पर एक लाख 59 हजार 540 मतदाता सभी तीन सौ उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला इवीएम का बटन दबा कर करेंगे. चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीएम हरिहर प्रसाद ने सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं.
15 सेक्टर में बांटा गया छपरा नगर निगम क्षेत्र : आगामी छह अगस्त को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सभी 146 बूथों को 15 सेक्टर में बांटा है. वहीं बूथों या बूथों के बाहर निगरानी के लिए दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा सभी 67 भवनों पर बनाये गये 146 बूथों पर भी मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं. जिससे मतदान की अवधि में कहीं भी असामजिक तत्वों की गतिविधियां मतदाताओं को उनके अधिकार के उपयोग से रोक नहीं सके. छपरा नगर निगम क्षेत्र में जिला प्रशासन ने भवन के अभाव में 18 चलंत बूथ बनाये हैं. इसके अलावा सभी बूथों पर वीडियोग्राफी के अलावा जिला मुख्यालय स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष बनाने की भी तैयारी की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम हरिहर प्रसाद तथा नये पुलिस कप्तान हरिकिशोर राय के लिए छह अगस्त को होने वाला छपरा नगर निगम का चुनाव अग्निपरीक्षा साबित होगी. विभिन्न 45 वार्डों में लगभग 3 सौ उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर हथकंडे अपनाने की तैयारी में हैं.
चार अगस्त की शाम रुक जायेगा चुनाव प्रचार का शोर : निर्वाचन आयोग के नियमानुसार छपरा नगर निगम के सभी 45 वार्डों में अपना-अपना भाग्य आजमा रहे उम्मीदवार चुनाव प्रचार के विभिन्न अत्याधुनिक संसाधनों से दिन-रात मतदाताओं संपर्क साधने में लगे हुए हैं. सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार में कारगर महिला उम्मीदवार हो रही है जो वोटरों के दरवाजे की कौन कहें उनके घर के अंदर भी पहुंचकर महिला मतदाताओं से महिला सशक्तिकरण को मुकाम पर पहुंचाने के लिए वोट मांगती देखी जा रही है.
वहीं अब जब चुनाव में महज चार दिन शेष बचे है. हर उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जीजान से लगा हुआ है. वहीं कुछ उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सहयोग लेने की तैयारी में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन