माइ स्टांप की छपरा में होगी प्रिंटिंग
Updated at : 03 Aug 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण) : माइ स्टांप योजना को बढ़ावा देने के लिए छपरा प्रधान डाकघर में माइ स्टांप की छपाई जल्द होगी. वर्तमान में इसकी छपाई पटना में होती है. इस कारण उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है. 2011 में किसी चित्र को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग की माई स्टांप योजना शुरू […]
विज्ञापन
छपरा(सारण) : माइ स्टांप योजना को बढ़ावा देने के लिए छपरा प्रधान डाकघर में माइ स्टांप की छपाई जल्द होगी. वर्तमान में इसकी छपाई पटना में होती है. इस कारण उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है. 2011 में किसी चित्र को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग की माई स्टांप योजना शुरू की गयी थी.
योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपने यादगार पलों या भवनों पर डाक टिकट जारी करवा सकता है. डाक अधीक्षक ललित कुमार सिन्हा ने बताया कि छपरा में माई स्टांप योजना का लाभ लेने के लिए लोग पहुंचते हैं, लेकिन कई बार ग्राहक एक से दो दिनों के भीतर डिलीवरी चाहते हैं. कम समय में यहां से डिलीवरी नहीं हो पाती है.
इसी को ध्यान में रखकर यहां छपाई का निर्णय लिया गया है. यहां छपाई होने से क्वालिटी आदि पर स्थानीय स्तर पर कंट्रोल होगा.
क्या है माई स्टांप : माई स्टांप योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार फोटो लगा कर स्टांप छपवा सकता है और उस स्टांप का प्रयोग कर पत्र भेज सकता है. जन्म दिन, शादी की साल गिरह, शादी-विवाह समेत किसी भी यादगार अवसर पर माई स्टांप की छपाई कराया जा सकता है.
क्या कहते हैं अधिकारी
माइ स्टांप योजना को पहले ही शुरू कर दिया गया है और इसे प्रोत्साहित करने के लिए छपाई की व्यवस्था छपरा प्रधान डाक घर में शुरू की जा रही है. इससे आमजनों को काफी कम समय में माई स्टांप की डिलीवरी की जा सकेगी.
ललित कुमार सिन्हा, वरिष्ठ डाक अधीक्षक, छपरा, सारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




